{"_id":"5c129e3742c7925d643d37ad","slug":"81544724023-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग के खाते में पड़ तीन लाख रुपये की निकासी पर रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग के खाते में पड़ तीन लाख रुपये की निकासी पर रोक
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 9.659 लाख रुपये ठगी के मामले में ठग के एक बैंक खाते में पड़ी तीन लाख रुपये की निकासी पर रोक लगा दी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए भी उठाया है।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी संजय कुमार गुप्ता ने 12 दिसंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि पुवायां में गैस एजेंसी लेने के लिए अपनी पत्नी नीलम गुप्ता के नाम 28 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था। 30 नवंबर से छह दिसंबर तक ठगों ने उन्हें गैस एजेंसी का अधिकारी बनकर बात की और नौ बैंक खातों में उनसे 9.69 लाख रुपये जमा करा लिए। आठ दिसंबर को उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि उनसे गैस एजेंसी के नाम पर वास्तव में ठगी की गई है। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में एसआई मनोज कुमार सैनी ने एक बैंक खाते की पड़ताल की तो वह एक्सिस बैंक का निकला। दरोगा ने खुटार जाकर बैंक शाखा से खाता चेक कराया तो उसमें तीन लाख रुपये मिले। इस पर दरोगा ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर रिपोर्ट की प्रति दिखाते हुए खाते में पड़ी राशि को सीज करा दिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।