फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन ग्रामीण को गोली मारकर किया घायल

रंजिशन ग्रामीण को गोली मारकर किया घायल

Tue, 11 Dec 2018 05:47 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन ग्रामीण को गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
रंजिशन युवक को मारी गोली, घायल
शाहजहांपुर/निगोही। थाना निगोही क्षेत्र के गांव संडाखास में सोमवार रात कुछ लोगों ने रंजिशन एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सदर ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। घायल युवक हत्या के प्रयास के दो मामलों में आरोपी है।
संडाखास निवासी 35 वर्षीय राजेश कश्यप के खिलाफ कोटेदार प्रेमपाल के भाई सुनील कुमार ने छह अक्तूबर 2018 को और गांव की ही शिल्पी पत्नी मनोज कुमार ने 22 नवंबर 2018 को जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन दोनों मामलों में अन्य लोगों को भी नामजद किया गया था। राजेश कश्यप के मुताबिक रात करीब दस बजे पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश डालने पहुंची थी। वह पुलिस से बचने के लिए घर से निकलकर भागा तो उसे गांव की गलियों में विपक्षियों ने घेर लिया और उसके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें एक गोली उसके पीठ में लगी और वह कुछ दूर चलकर गिर गया। गांव व परिवार के अन्य लोग आ गए। यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि गांव में पुलिस मौजूद थी, इसके बाद भी यूपी 100 को कॉल करके पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने रात में ही घायल को पहले निगोही सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा भी पहुंच गए और मौका मुआयना करने के बाद घायल से भी मामले की जानकारी ली। घायल राजेश ने बताया कि उसके खिलाफ जो भी मामले दर्ज हैं, वह झूठे हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-----
घायल युवक पहले से ही दो जानलेवा हमले के मामले में आरोपी है। इसलिए संभव है कि विपक्षियों को फंसाने के लिए खाल में छेद करके गोली का निशान बनाने की कोशिश हुई है, फिर भी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अभी घायल की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed