फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम, पति समेत चार पर रिपोर्ट

झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 24 Jun 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम, पति समेत चार पर रिपोर्ट
झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम, पति समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन

दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर। संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत पर भाई ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उत्तराखंड के खटीमा वार्ड नंबर चार पंजाबी कॉलोनी निवासी नितिन गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन 30 वर्षीय पूजा का विवाह गढ़िया रगीन निवासी धर्मप्रकाश के पुत्र नन्हे गुप्ता के साथ हुआ था। इसमें उसके परिवार वालों ने हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग को लेकर बहन को लेकर बहन को प्रताड़ित करने लगे। उसे शनिवार दोपहर बड़ी बहन प्रियंका के जरिये सूचना मिली कि पूजा को उसके पति नन्हे, सास सुदामा, जेठ मुकेश और जेठानी रश्मि ने मिलकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जला दिया है। सूचना मिलने पर वह झुलसी बहन पूजा को देखने रात जिला अस्पताल पहुंचा तो यहां उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप लगाया कि जलाने के बाद अस्पताल तक लाने का मतलब यह था कि कोई इन पर शक न करे। यहां आने पर उसे बहन गंभीर हालत में मिली। डॉक्टर ने बहन को हॉयर सेंटर रेफर किया लेकिन नन्हे उसमें भी टालमटोल करते रहे। इससे पूजा की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के दो बेटियां हैं, इनमें बड़ी बेटी गुनगुन पांच वर्ष और दूसरी एक वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed