{"_id":"5b0ac1d24f1c1baf6e8b4e21","slug":"81527431634-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर का पाइप फटने से घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर का पाइप फटने से घर में लगी आग
Updated Sun, 27 May 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडर का पाइप फटने से घर में लगी आग
लाखों की संपत्ति राख,14 बकरियों की जलकर मौत
फोटो-30
अमर उजाला ब्यूरो
अल्हागंज।
क्षेत्र के गांव विचोला में रविवार दोपहर एक ग्रामीण के यहां रसोई गैस सिलिंडर का पाइप फटने से घर में आग लग गई। जिसमें करीब चार लाख की संपत्ति जल गई और 14 बकरियों की जलकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव बिचौला निवासी बच्चूलाल के यहां दोपहर में उनकी पुत्री मंजू गैस चूल्हे पर सब्जी बना रही थी इसी दौरान चूल्हे और गैस सिलेंडर के बीच लगी पाइप अचानक फट गई। डरकर मंजू बाहर भागी। इसी दौरान आग दो छप्परों को भी चपेट में ले लिया। छप्पर में बंधी 14 बकरियां जल कर मर गई । बच्चू लाल के मुताबिक घर में रखा 20 क्विंटल धान, गेहूं के साथ ही मकान बनवाने के लिए रखा एक लाख रुपया, जेवर, कपड़े, बर्तन जल गए। अग्नि कांड की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मौके पर राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार व अल्लाहगंज के ग्राम प्रधान मुन्ना लाल ने मौके पर जाकर हुए नुकसान का आकलन किया।