{"_id":"5aaa7dc84f1c1b8c778b5b85","slug":"81521122760-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
गन्ना छिलाई करके खेत से लौटते समय हुआ हादसा
फोटो-26,मृतक राजीव सिंह का फ ायल फ ोटो
फोटो-27,रो रही मृतक राजीव सिंह की मां प्रेमवती
फोटो-28,अचेत पड़ी मृतक की पत्नी अर्चना।
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
शाहजहांपुर। बीसलपुर रोड पर जठियापुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह स्कार्पियो की चपेट में आकर गांव के ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मय स्कार्पियो के चालक भाग गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव जठियापुर निवासी 30 वर्षीय राजीव सिंह बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे गन्ना की छिलाई करके बाइक से गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह शाहजहांपुर-बीसलपुर रोड पर जठियापुर चौराहे के पास पहुंचा, तभी शाहजहांपुर की ओर से बीसलपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो आ गई। स्कार्पियो की टक्कर लगते ही राजीव रोड से काफी दूर बाइक सहित जा गिरा। टक्कर लगने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे तमाम लोग आ गए। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले चालक मय स्कार्पियो के मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ घायल राजीव को उपचार के लिए निगोही सीएचसी भेजा दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
----------
इकलौते बेटे की मौत से टूट गई मां
राजीव सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जब वह गोद में था, तभी उसके पिता राजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। मां प्रेमवती ने बड़ी कठिनाइयों से बेटे को पालकर बड़ा किया था। बेटे की खबर सुनकर सीएचसी पहुंची मां प्रेमवती स्ट्रेचर पर पड़े बेटे को देखकर बोली, बेटे को इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले चलो, गाड़ी लाओ, क्यों देर कर रहे हो, जैसे ही उसे पता लगा कि बेटे की मौत हो गई, तो वह कहने लगी उसे मार दो लेकिन बेटे को जिंदा कर दो। बिलख रही प्रेमवती को देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही थीं।
विज्ञापन
--------
मायके में मिली पति की मौत की खबर
राजीव की पत्नी अर्चना होली के बाद से मायके में थी। उसे घरवालों ने सूचना दी कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है, तो उसका मन अनहोनी की आशंका से घिर गया। जब वह मायके वालों के साथ निगोही सीएचसी पहुंची तो पति की लाश देखकर बेहोश हो गई। पांच वर्ष की बेटी साक्षी तो मां को देेख बिलख रही थी, उसे तो यह भी पता नहीं कि उसके पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे।
-------
ट्रेन से गिरकर युवक घायल
शाहजहांपुर।
बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे गेट संख्या 312 के पास बिहार के जिला छपरा के थाना अवतारनगर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बाजार निवासी 24 वर्षीय अमरजीत कुमार शाह पाटिलपुत्र ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। वह पाटिलपुत्र से अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। साथी वागेश्वर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
----------
हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
मदनापुर।
क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर कलां निवासी घायल 22 वर्षीय शिवाकर सिंह की बरेली के एक निजी अस्पताल में बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवाकर को 12 मार्च की शाम गांव के बाहर सड़क पार करते समय बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव दियूचरी निवासी अर्जुन ने बाइक से टक्कर मार कर घायल कर दिया था। इस हादसे में अर्जुन को भी चोट लगी। मृतक शिवाकर सिंह के मामा राजकुमार ने अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो