{"_id":"5ca0f702bdec22145b20ee0b","slug":"71554052866-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र बनाते दो गिरफ्तार, आठ असलाह बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शस्त्र बनाते दो गिरफ्तार, आठ असलाह बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट (शाहजहांपुर)। पुलिस ने गांव मिल्किया में छापामार कर अवैध शस्त्र बनाते दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा बनाने के औजार और छह तमंचा, एक रायफल, एक पौनिया व कारतूस बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थे। तभी मुखबिर के जरिये मिल्किया गांव में तमंचा बनाए जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर मिल्किया गांव के रामकिशोर व नौगवां खुलौली निवासी जागन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से तीन बने हुए 315 बोर के तमंचे, तीन 12 बोर के तमंचे, एक देशी रायफल, एक देशी पौनिया, दो 315 बोर के जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस, एक 12 बोर का जिंदा कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।