फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फेसबुक पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला गिरफ्तार

फेसबुक पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला गिरफ्तार

Mon, 18 Feb 2019 08:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला गिरफ्तार
शाहजहांपुर। फेसबुक पर राष्ट्रीय झंडे का अपमान करने वाले युवक को सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। वह दिल्ली भागने की तैयारी में था। इससे पहले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर युवाओं ने सदर बाजार कोतवाली का घेराव किया। इनकी सीओ से भी नोंकझोंक हुई। सूचना मिलने पर डीएम अमृत त्रिपाठी भी पहुंच गए। डीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला एमनजई जलालगर निवासी मोहम्मद फरमान खान ने तीन दिन पहले फेसबुक पर राष्ट्रीय झंडे का अपमान करने वाली पोस्ट डाली थी। जो फोटो उसने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट की उसमें कुछ लोग भारतीय झंडा जलाते हुए दिख रहे हैं। फोटो के साथ दो बार हिंदुस्तान मुर्दाबाद भी लिखा गया है। इस पोस्ट के बाद हिंदूवादी संगठन भड़क गए थे। विहिप, बजरंग दल, युवा वाहिनी, छात्र परिषद समेत कई संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। मामले में सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को आरोपी मोहम्मद फरमान खान पुत्र अहमद रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के प्रति लोगों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजने तक की प्रक्रिया में काफी सावधानी से काम लिया।
विज्ञापन


फेसबुक पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाली पोस्ट करने के आरोपी मोहम्मद फरमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरनपाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर बाजार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed