फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नौवें दिन मिला शारदा नहर में कूदी आसना का शव

नौवें दिन मिला शारदा नहर में कूदी आसना का शव

Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
नौवें दिन मिला शारदा नहर में कूदी आसना का शव
बंडा। घरेलू कलह के कारण 30 जनवरी को शारदा नहर में कूदने वाली आसना शुक्ला का शव बृहस्पतिवार को नौवें दिन नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। इससे आसना के जीवित होने की उम्मीद लगाए परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 जनवरी को पीलीभीत के कसबा बिलसंडा के मोहल्ला हाथीखाना के प्रवीण शुक्ला की पुत्री 19 वर्षीय आसना शुक्ला का परिवार में विवाद हो जाने के कारण वह सुबह छह बजे बंडा के गांव मकसूदापुर में शारदा नहर पर पहुंची थी और मोबाइल को पुल पर रखकर नहर में छलांग लगा दी थी। आसना बिलसंडा में ही एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के बाद से ही आसना की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। कई दिन तक शव न मिलने पर परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि हो सकता है आसना किसी तरह बच गई हो।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बकरी चराने वालों ने शव को नहर के किनारे झाड़ी में फंसा देखा। चर्चा होने पर आसना के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले गए। बंडा के कार्यवाहक प्रभारी रूप नारायण ने बताया कि उन्हें शव मिलने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed