{"_id":"5c584663bdec22737548af4e","slug":"71549289059-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला:
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में वायरल वीडियो क्लिप में नजर आ रहे दो और छात्रों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इनमें एक छात्र को सोमवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह संबंधित कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी उम्र को लेकर गतिरोध है। उम्र साढ़े सोलह साल बताई जा रही है। ऐसे में इसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है। एक अन्य की गिरफ्तारी होनी बाकी है। इधर, दो नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
शहर के एक पीजी कॉलेज में 19 जनवरी को एनएसयूआई के तत्कालीन जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन ने छात्रा से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसे धमकाया भी था। छात्रा ने इरफान हुसैन, कामरान, नदीम, शाहरोज को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपियों में इरफान और कामरान को पुलिस जेल भेज चुकी है। नामजद नदीम और शाहरोज की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छेड़छाड़ की घटना से जुड़ी एक वीडियो भी वायरल हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी इरफान के साथ दो अन्य युवक भी छात्रा से उलझते हुए नजर आ रहे थे। विवेचना में वीडियो फुटेज को भी शामिल किया गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार जसवीर सिंह ने बताया कि वीडियो क्लिप में नजर आ रहे एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा ने 164 के बयान में भी इसका नाम लिया था। यह आरोपी नाबालिग है। एक अन्य आरोपी जलालाबाद के कोला का निवासी अंकुर है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।