फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी एनएसयूआई नेता गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी एनएसयूआई नेता गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 07:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी एनएसयूआई नेता गिरफ्तार
शाहजहांपुर। कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़, अश्लीलता के मुख्य आरोपी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन को बेहद नाटकीय ढंग से पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी से लेकर आरोपी को जेल भेजने तक की कार्रवाई गोपनीय रखी गई। हालांकि, नामजद तीन अन्य आरोपियों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है। वायलर वीडियो में इरफान के साथ दिख रहे दो अन्य युवकों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

महानगर के एक कॉलेज में शनिवार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन ने अपने साथी शाहरोज, नदीम और कामरान के साथ कॉलेज कैंपस में एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर छात्रा को अगवा करने की धमकी भी दी थी। छात्रा और आरोपी अलग-अलग समुदायों के होने की वजह से मामला तूल पकड़ रहा था। हिंदूवादी संगठन विरोध में उतार आए थे। छात्रा की तहरीर पर सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए पाक्सो एक्ट लगाने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच एनएसयूआई ने इमरान को निष्कासित भी कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था। सोमवार को कई जगह धरना, प्रदर्शन के साथ आरोपियों के पुतले फूंके गए। ज्ञापन भी दिए गए। इसके बाद से पुलिस भी और सक्रिय हो गई। मंगलवार को कांट इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के साथ मामले में विवेचना कर रहे एसआई दिलीप यादव की टीम ने नाटकीय ढंग से इरफान हुसैन को कांट कस्बे के मोहल्ला मरहइया स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में मीडिया को भी जानकारी नहीं होने दी गई। पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए दोपहर के वक्त उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य तीन नामजदों की तलाश में भी पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी इरफान हुसैन को मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ऐहतियात के तौर पर कार्रवाई को गोपनीय रखा गया। बाकी तीन नामजद आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपाल सिंह, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed