फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पड़ोसी के नुकसान की चिंता वगैर जलाई जा रही पराली

पड़ोसी के नुकसान की चिंता वगैर जलाई जा रही पराली

Thu, 15 Nov 2018 04:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के नुकसान की चिंता वगैर जलाई जा रही पराली
फोटो-21,खुटार में खेत में जल रही पराली
विज्ञापन


पुवायां में जलाई जा रही पराली
रोक और जुर्माने के बाद भी नहीं मान रहे किसान

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। पर्यावरण को नुकसान को देखते हुए पराली जलाए जाने पर रोक है, लेकिन कुछ लोग खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई स्थानों पर आग से पड़ोस के खेत स्वामियों का भी नुकसान हो चुका है।
गौरतलब है कि पराली से हो रहे प्रदूषण के कारण इसके जलाए जाने पर रोक लगा दी गई है और तमाम किसानों पर 2500 से लेकर 15 हजार का जुर्माना तक लगाया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी कई किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं और खेतों में पराली धड़ल्ले से जलाई जा रही है।
विज्ञापन

पुवायां में धान की फसल पूरी तरह से कट चुकी है और धान के खेतों में आलू की फसल भी जम चुकी है, लेकिन गेहूं बोने वाले कुछ किसान अभी भी पराली जला रहे हैं। पराली से केवल पर्यावरण ही दूषित नहीं हो रहा है, बल्कि जमीन को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। बार बार आग लगाने से न सिर्फ मित्र कीट नष्ट हो रहे हैं, जमीन भी ऊसर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पराली जलाने से गन्ने में आग लगी
पुवायां। गांव कनपारा निवासी शरद सिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पड़ोस के काश्तकार ने अपने खेत में पराली जला दी, जिससे उसके गन्ने के खेत में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उसका आठ बीघा गन्ना जल गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। आग से गांव के ही वीरेंद्र, विशाल हसंी आदि का भी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed