{"_id":"5aea1b2a4f1c1b54098b7b55","slug":"71525291818-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग पर लगेगी रोक, होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग पर लगेगी रोक, होगी सख्त कार्रवाई
Updated Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग पर लगेगी रोक, होगी सख्त कार्रवाई
नवागत एसपी ने लिया चार्ज, दिए निर्देश
फोटो-5,6
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
लखीमपुर खीरी से स्थानांतरित होकर आए नवागत एसपी शिवासिम्पी चन्नप्पा ने बुधवार दोपहर एक बजे कार्यभार संभाल लिया। सबसे पहले ओसीएफ गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां अधीनस्थों से परिचय किया। इसके बाद कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप क्राइम कंट्रोल करना है। इसके बाद उन्होंने अधिनस्थों की बैठक में जिले के आपराधिक ग्राफ पर चर्चा करते हुए लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हर्ष फायरिंग के दौरान होने वाली घटनाओं के विषय में कहा कि वह इस संबंध में जल्द ही सभी थानाध्यक्षों से कहकर असलाह लाइसेंस धारकों की मीटिंग बुलाएं और उनकी मॉनीटरिंग की जाएगी कि लाइसेंस को कहां और कैसे व कब ले जाना है और कैसे, कहां पर फायर करना है। हाईवे पर उचौलिया में हुए हादसे में 12 लोगों की मौत से सबक लेते हुए उन्होंने जिले में ओवरलोड वाहनों व डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करेंगे, हर आपराधिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस एसएस चन्नप्पा की ट्रेनिंग कानपुर में हुई। वह नोएडा, गोरखपुर, अमरोहा लखीमपुर खीरी में तैनात रहे। यह उनका पांचवां जिला है।