फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कार और नकदी न मिलने पर विवाहिता की हत्या, शव दफनाया

कार और नकदी न मिलने पर विवाहिता की हत्या, शव दफनाया

Mon, 06 Nov 2017 11:09 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
कार और नकदी न मिलने पर विवाहिता की हत्या, शव दफनाया
Murder
पुलिस को सूचना दिए बगैर शव दफनाया
विज्ञापन

पति और सास-ससुर समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

मिर्जापुर/ परौर (शाहजहांपुर)।
दहेज में चौपहिया वाहन और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके वालों को बिना सूचना दिए ही शव को दफना दिया। मृतका के भाई ने अपने बहनोई और उनके माता-पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए के लिए शव को कब्र से निकलवाने की तैयारी कर रही है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मिर्जापुर कस्बा निवासी हनीफ ने अपनी बहन रोशनी बानो का निकाह इसी साल 15 अक्तूबर को थाना परौर के गांव बम्हनी निवासी जलील मंसूरी के पुत्र चांद बाबू के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से किया था। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया। आरोप है कि ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग को लेकर रोशनी को प्रताड़ित किया जा रहा था। हनीफ का कहना है कि 31 अक्तूबर को उसकी बहन की ससुराल से किसी ने उसे फोन करके बताया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर रोशनी की हत्या कर दी। उसके शव को भी दफन कर दिया। हनीफ की तहरीर पर पुलिस ने पति चांदबाबू, ससुर जलील मंसूरी, सास मुन्नी, देवर अब्दुल, इश्त्याक और जेठ इल्याश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। शव कब्र से निकालने के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा भर शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed