{"_id":"59a6cdc34f1c1b14278b4803","slug":"71504103875-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों में नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तीन घरों में नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल उड़ाया
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव मधमामई में मंगलवार की रात चोर तीन घरों से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात और 61 हजार रुपये चुराकर ले गए। घरवालों के जागने पर चोर फरार हो गए। एक रात में हुई चोरी की तीन वारदातों से गांववाले चिंतित हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव मधमामई निवासी ओमवीर सिंह मंगलवार की रात परिवार सहित छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरदीवार फांद कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे दो सोने के हार, झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की पेटी, तीन जोड़ी पाजेब, नाक के फूल और एक हजार रुपये चुराकर ले गए। गृहस्वामी सुबह उठकर नीचे आए तो कमरे में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए।
उधर, इसी गांव के अशोक सिंह भी गर्मी के कारण घर के बाहर मैदान में परिवार सहित सो रहे थे। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर सोने की एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, चांदी का बिछुआ, पायल, करधनी सहित तीस हजार रुपये चुराकर ले गए।
विज्ञापन
इधर, गांव के लाल सिंह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। चोर छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से मकान में घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी खोलकर एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, मांगवेदी, दो जोड़ी पायलें व बिछुआ सहित30 हजार रुपये चुराकर ले गए। सुबह तड़के परिजनों के जागने पर चोरी का खुलासा हुआ। तत्काल यूपी-100 पर पुलिस को फोन किया गया। सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल देखा ।थाने पर ओमवीर की ओर से दी गई तहरीर में तीनों पीड़ितों ने चोरी गए अपने-अपने सामान का हवाला दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। थाना इंचार्ज ने बताया की जांच के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी