{"_id":"5cd1a086bdec220755417867","slug":"61557241990-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनापुर (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर रहदेवा और महियावर के बीच रास्ते के किनारे खेत में एक युवक का शव बरामद किया है। उसका शरीर जला होने की वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव रहदेवा गौटिया निवासी 30 वर्षीय पप्पू पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल का शव मंगलवार को गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर महियावर को जाने वाले रास्ते के किनारे खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर बड़े-बड़े ऐसे छाले पड़े हुए थे, मानो उसे जलाया गया हो। मृतक के भाइयों ने बताया कि पप्पू को उसकी पत्नी छोड़कर काफी समय पहले चली गई थी। उसका एक बेटा है, वह भी अपनी ननिहाल में रह रहा है। परिजनों ने शरीर जला होने के कारण हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं थानाध्यक्ष मोहम्मद कासिम ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि पप्पू को मंगलवार सुबह 10 बजे कुछ लोगों ने नशे की हालत में देखा था, इसके बाद दोपहर लगभग ढाई बजे उसे खेत में मृत अवस्था में देखा गया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अभी परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाते हुए कोई तहरीर नहीं मिली है।