फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कोर्ट के आदेश पर नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Apr 2019 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। नाबालिग को घर से उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक ही परिवार के नौ लोगों को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

महिला की ओर से कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वह चार जुलाई 2017 को अपने निजी कार्य से बदायूं गई थी, उसी दिन उसे मोबाइल पर सूचना मिली कि तुम्हारी पुत्री को कोई ले गया है। बेटी के लापता हो जाने की सूचना मिलते ही वह घर आई और बेटी का पता लगाया लेकिन कोई पता नहीं चला। महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी कल्लू व इनके पुत्र विमल, दीपक, कुलदीप से मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में जब से कल्लू जेल से छूटकर आया, तभी उसने अपने पुत्र विमल, दीपक, कुलदीप, प्रदीप, रेसपाल व रेसपाल की पत्नी ने मौका पाकर उसकी नाबालिग बेटी को घर से उठाकर शेखर सिंह पुत्र रामकुमार सिंह निवासी गांव गिरगिचा थाना निगोही के हाथ बेंच दिया है। वह घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने उसी दिन मिर्जापुर थाने गई लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। खास बात यह है कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश के दो माह बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है। जिससे पीड़िता को अब भी मिर्जापुर पुलिस से न्याय की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed