{"_id":"5cb0d7fcbdec221473375912","slug":"61555093500-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री प्रतिभा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 29 जुलाई 18 को शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला अंटा निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान दहेज के रूप में पांच लाख रुपये, सोने की अंगूठी, लर आदि दिया था। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो उसका उत्पीड़न किया जाने लगा।
ससुराल वालों ने 21 सितंबर 18 उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रतिभा देवी के पति अनिल कुमार, ससुर शिवराज, सास उर्मिला देवी, ननद रीता और मोहल्ला निवासी ननदोई शशि, मुकेश, ननद सीता और गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।