फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एक ही रात में दो लोगों की हत्या, एक की शिनाख्त नहीं

एक ही रात में दो लोगों की हत्या, एक की शिनाख्त नहीं

Wed, 01 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो लोगों की हत्या, एक की शिनाख्त नहीं
एक ही रात दो लोगों की हत्या, एक की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

अज्ञात की बोरे में बंद मिली लाश, चेहरे पर धारदार हथियार के निशान
अल्हागंज क्षेत्र में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में ले ली युवक की जान
एएसपी सिटी, डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे, पड़ताल की
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक ही रात में दो लोगों की हत्या कर दी गई। एक की लाश रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़िया में बोरे में बंद मिली। उसके चेहरे और सिर पर धारदार हथियार के निशान हैं। उधर, अल्हागंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिढरिया के लापता युवक की लाश सेंढा नाले से बरामद की गई है। बोरे में बंद लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यहां एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने फारेंसिक और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं धर्मपुर पिढरिया के युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
------
घटना-एक
दिलाजॉक के टेलर रोमन से भी कोशिश हुई बेकार
रोजा। हथौड़िया गांव किनारे से कैंट की ओर जाने वाले रोड किनारे कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में एक व्यक्ति की लाश देखी। तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे से शव को निकाला तो उसमें कुछ गंदे कपड़े भी थे। उसके शरीर पर चेकदार शर्ट और गहरे नीले रंग की पेंट थी। आसपास के मौजूद लोगों को दिखाकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके चेहरे और सिर पर पर धारदार हथियार के गहरे घाव गवाही दे रहे थे कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने उसकी चेकदार शर्ट में शहर के मोहल्ला दिलाजॉक निवासी रोमन टेलर के लगे टैग को देखकर टेलर को भी बुलवाया, लेकिन उससे भी सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद उसकी शिनाख्त कराने व हत्या की वजह जानने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

घटना-दो
अल्हागंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मपुर पिढरिया के मजरा गढ़ी निवासी 23 वर्षीय संदीप सिंह सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव पांडे की मढैया निवासी रामनरेश के यहां धान की पौध लेने गया था। शाम तक वापस नहीं आने पर उसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रात करीब 8:30 बजे संदीप के लापता होने की सूचना पिता मनोहर सिंह ने पुलिस को दी। मंगलवार सुबह एसओ अवनीश यादव ने संदीप की लाश सेंढा नाले से बरामद की। मृतक के पेट छाती नाक व दाहिनी आंख के पास चोट के निशान पाए गए। पिता ने गांव पांडे की मढैया निवासी गिरजा शंकर, रामनरेश पांडे, दिनेश पांडे, रमेश पांडे, पुत्रगण लाल बहादुर पांडे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छह माह पहले हुई मारपीट की घटना के बाद से विपक्षी रंजिश मान रहे थे। मृतक के एक पुत्र प्रिंस डेढ़ वर्ष व पुत्री झलक चार वर्ष की है। पत्नी सूबी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मोबाइल कॉल डिटेल खोलेगी राज
मृतक संदीप की जेब में उसका मोबाइल भी था, जिसे किसी ने निकाल लिया था। इससे पंचनामा की रिपोर्ट में उसका उल्लेख नहीं हो पाया, लेकिन सबूत के तौर पर मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस हत्यारों तक पहुंच सकती है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने पर उसकी मौजूदगी गांव पांडे की मढैया में ही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed