फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जयमाल के दौरान कमरे से दुल्हन का जेवर चोरी

जयमाल के दौरान कमरे से दुल्हन का जेवर चोरी

Sat, 05 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जयमाल के दौरान कमरे से दुल्हन का जेवर चोरी
बाराती जयमाल में व्यस्त, चोर चोरी में मस्त
विज्ञापन

कमरे में रखे संदूक से दुल्हन के गहने नकदी ले गए चोर
चोरी का पता लगने पर बारातियों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक मैरिज हॉल में जयमाल के दौरान चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर संदूक से दुल्हन के 1.20 लाख के जेवर और दस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।

शहर के मोहल्ला महमदजई निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने हरदोई के मल्लावां निवासी साली नीरू गुप्ता का रिश्ता, यहां शहर के मोहल्ला कटियाटोला निवासी हरीशंकर गुप्ता के बेटे सचिन गुप्ता के साथ तय किया। बृहस्पतिवार रात ईडन मैरिज लॉन में विवाह का कार्यक्रम था। रात लगभग 12 बजे बारात के सभी लोग जयमाल कार्यक्रम में व्यस्त थे, इसी दौरान लॉन में बने कमरे का चोरों ने ताला तोड़कर चोर उसमें रखा संदूक निकालकर दूसरे कमरे में ले गए। जहां बक्से से दस हजार की नकदी और दुल्हन के चढ़ावे के रखे 1.20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। संजीव गुप्ता की पत्नी नीलम गुप्ता बच्चों को सुलाने कमरे के पास गईं तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है। उसमें से नकदी व जेवर गायब हैं। उन्होंने मामले की जानकारी पति को दी। इसके बाद बारात में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की और चोरों का सुराग लगाकर वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed