फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नहीं कराऊंगी जमानत, जेल में सड़ने दूंगी

नहीं कराऊंगी जमानत, जेल में सड़ने दूंगी

Mon, 28 Aug 2017 06:39 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
नहीं कराऊंगी जमानत, जेल में सड़ने दूंगी
खुटार (शाहजहांपुर)। पुत्री को देह व्यापार के दलदल में ढकेलने वाले दूसरे पति को थाने के गेट पर महिला ग्राम प्रधान जमकर बरसीं। उन्होंने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। बोली, बेटी से गंदा काम कराने वाला जेल में सड़ेगा, वह उसकी जमानत नहीं कराएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 अगस्त को लोगों ने बंडा मार्ग पर मझरिया पुल के नीचे एक युवक को किशोरी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा था। युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया था। पुल पर खड़े लड़की के सौतेले पिता को भी दबोचा बताया था। पकड़ी गई किशोरी बंडा के एक गांव की महिला ग्राम प्रधान की लड़की है। उसका आरोप था कि सौतेला पिता उससे देह व्यापार कराता है। पुलिस ने लड़की के साथ ही पकडे़ गए उसके सौतेले पिता और गांव मोहनपुर के एक युवक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

सोमवार को महिला ग्राम प्रधान खुटार थाने पहुंची। उस समय किशोरी का सौतेले पिता को जेल भेजा जा रहा था। आरोपी ने जब महिला प्रधान से शाहजहांपुर चल कर जमानत कराने की व्यवस्था कराने को कहा तो वह बिफर गई। कहा, उसनेे उसके विस्वास को तोड़ कर उसकी बेटीम को डरा धमका कर देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया। वह ऐसे व्यक्ति की जमानत न कराकर उस जेल में ही सड़ने देगी। प्रधान ने पुत्री को मासूम और भोली बताते हुए कहा कि लड़की को छुटवाकर घर लाने के बाद वह उसकी शादी कर देगी। आरोपी ने प्रधान पत्नी को जमकर धमकाया, लेकिन वह उसके धमकाने में नहीं आई। उसकी फटकार लगाते हुए कहा कि अभी वह भी आरोपी के खिलाफ बेटी को धमका कर देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
स्कूल के बहाने बेटी को ले जाता था सौतेला बाप
महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि वह कुछ वर्ष पूर्व आरोपी के साथ गांव में आकर रहने लगी थी। आरोपी उसकी पुत्री को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए एडमीशन कराने और स्कूल ले जान के बहाने से ले जाता था। उसे क्या पता था कि वह पिता के नाम को इस कदर बदनाम कर देगा और रुपयों के लिए बेटी को देह व्यापार में धकेल देगा। प्रधान ने बताया कि सोमवार को अखबारों में छपे समाचार से उसे मामले की जानकारी हो सकी।

00
आरोपी की डायरी में मिले बड़े लोगों के मोबाइल नंबर
सौतेली पुत्री को देह व्यापार में ढकेलने वाले आरोपी के पास से मिली एक डायरी में खीरी के गोला, मैलानी, पूरनपुर, खुटार, पुवायां सहित कई जगहों के लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। समझा जाता है कि इसमें से तमाम लोगों को आरोपी लड़की सप्लाई करता होगा। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी पहले तो पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की खुशामद करता रहा। बाद में तहसील क्षेत्र के एक नेता का नाम लेकर धमकाते हुए बोला कि वह उसे चुटकी बजाते ही छुड़ा लेंगे। वह नेताजी का खास है। उसे पकड़वाने वालों को भी नेता जी सबक सिखाएंगे। एसओ बिरजाराम ने बताया कि लड़की को मेडिकल और दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी चल रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed