फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud committed under the pretext of installing a mobile tower and sending a diamond necklace; two accused arrested

Fatehabad News: टावर लगवाने व डायमंड हार भेजने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud committed under the pretext of installing a mobile tower and sending a diamond necklace; two accused arrested
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी के दो मामलों में दिल्ली निवासी लोकेश और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी सोबान को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों ने लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये ठगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राहुल देव ने बताया कि गांव ढाणी बबनपुर मुसाखेड़ा निवासी एक किसान ने शिकायत दी थी कि दिसंबर 2025 में उसने फेसबुक पर मोबाइल टावर लगवाने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद आरोपियों ने उससे संपर्क किया और उसकी जमीन पर टावर लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज तैयार करवाने और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उससे अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों में रुपये जमा करवाए गए। उससे 3 लाख 62 हजार 150 रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर 6 मार्च को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी लोकेश को गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में भट्टू कलां निवासी राजेंद्र ने शिकायत दी थी कि मई 2026 में उसकी बेटी के व्हाट्स एप पर किसी का फोन आया। उसने विदेश से डायमंड का कीमती हार भेजने का झांसा दिया। पहले भारत आने की अनुमति के नाम पर रुपये मांगे गए। इसके बाद आरोपियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल छुड़वाने, कस्टम ड्यूटी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर पैसे ऐंठे।

अलग-अलग बैंक खातों और क्यूआर कोड के जरिये 6 लाख 100 रुपये जमा करवा लिए गए। इस मामले में 26 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अब सोबान को गिरफ्तार किया गया है। उसे भी जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed