{"_id":"6ae0e3a0af0e46b7850c4579","slug":"siddharthnagar-news-motorcycle-goes-out-of-control-and-falls-into-a-ditch-youth-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167198-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
Tue, 27 Oct 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
- कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बजराभारी बांध पर हुआ हादसा, साथी घायल
इटवा। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बजराभारी बांध पर सोमवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मदरहवा निवासी श्यामू निषाद (28) पुत्र हरखू सोमवार देर रात अपने साथी अर्जुन (29) के साथ बाइक से बजराभारी गांव जा रहा था। गांव के पास बांध पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक जंगली जानवर आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। बाद में श्यामू की मौत हो गई। घायल अर्जुन का इलाज कराया गया। श्यामू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
कठेला समय माता के एसओ नारायण प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।