फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चलती बस से छलांग लगाने पर युवक गंभीर घायल

चलती बस से छलांग लगाने पर युवक गंभीर घायल

Thu, 10 Aug 2017 05:19 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
चलती बस से छलांग लगाने पर युवक गंभीर घायल
खुटार (शाहजहांपुर)। गलत रूट की बस पर बैठ जाने की जानकारी होते ही युवक ने चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लखीमपुर ले गए हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के थाना भीरा के गांव दीदारू टांडा निवासी 25 वर्षीय बलराम बृहस्पतिवार सुबह पूरनपुर जाने के लिए घर से चला था। खुटार के तिकुनियां चौराहे से वह पूरनपुर जाने वाली बस के धोखे में मैलानी जाने वाली बस में बैठ गया। बस कुछ दूर चली तो उसे गलत बस में बैठने का पता चला। इस पर बलराम गेट खिड़की खोलकर चलती बस से कूद गया। बलराम बस के नीचे जा गिरा और बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही चालक शकील ने बस को रोक कर 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस भेजे जाने का अनुरोध किया, लेकिन डीजल नहीं होने के कारण एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे घायल एक घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में पुलिस ने निजी वाहन से उसे खुटार के सरकारी अस्पताल भिजवाया। इस बीच बलराम के परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए और उसे इलाज के लिए लखीमपुर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed