फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खिड़की की ग्रिल काटकर चोर बैंक के अंदर घुसे

खिड़की की ग्रिल काटकर चोर बैंक के अंदर घुसे

Wed, 12 Jul 2017 07:59 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खिड़की की ग्रिल काटकर चोर बैंक के अंदर घुसे
निगोही(शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर चोर बैंक के अंदर पहुंच गए, लेकिन स्ट्रांग रूम का लॉक न खोल पाने पर उन्हें खाली लौटना पड़ा। घटना की सूचन पर पहुंचे बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बे की जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक सतीश चंद्र वर्मा ने मंगलवार को शाम छह बजे बैंक बंद करके घर चले गए। रात्रि में आए चोरों ने बैंक की खिड़की की ग्रिल काट कर अंदर पहुंच गए, लेकिन स्ट्रांग रूम का लॉक न खोल पाने पर लौट गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने बैंक की खिड़की खुली देखी तो कैशियर शमशेर बहादुर को सूचना दी। इस पर उनके साथ शाखा प्रबंधक सतीश चंद्र वर्मा भी बैक पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने बैक में चोरी न होने की बात कही। उन्होंने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed