फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटा घायल

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटा घायल

Sun, 02 Jul 2017 06:39 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटा घायल
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला अजीजगंज में वृंदावन गार्डेन के पास रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे रिश्तेदार को मामूली चोट लगीं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर के गांव खानपुर निवासी अवधेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी ललिता अपने आठ वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ रिश्तेदार मुरारी के साथ शहर के एक मैरिज हॉल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से आ रहीं थीं। दोपहर लगभग साढ़े 12:30 बजे बाइक जब अजीजगंज में वृंदावन गार्डेन के पास पहुंची, तभी शहर से बरेली मोड़ की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क के दूसरी तरफ गिर गई। इससे ललिता का सिर फट गया और उछलकर दूर गिरे अनिकेत के भी गुम चोटें आईं, बाइक चला रहे मुरारी भी जख्मी हुए। घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed