{"_id":"594fc5044f1c1b3b6f8b48fc","slug":"61498400004-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला बस्ती नगला निवासी एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत पर घरवाले चुप हैं। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी पुलिस भी नहीं कर पाई है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।
मोहल्ला बस्ती नगला निवासी 25 वर्षीय अजय सिंह दो-तीन दिन से काफी तनाव में था, लेकिन उसने घरवालों को इसकी वजह नहीं बताई। रविवार सुबह लगभग दस बजे जब घर में अकेला था तो उसने तमंचे से सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और घर के बाहर खड़े परिवार वाले दौड़कर अंदर पहुंचे तो अजब सिंह खून से लथपथ पड़ा था। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बरेली रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय अजब सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घर वाले शव वापस जिला अस्पताल ले आए, फिर मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एसओ शंकर सिंह यादव ने बताया कि घरवाले अभी घटना के बारे में कुछ बता नहीं रहे हैं, जिस तमंचे से गोली चली है, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अजब सिंह की दो साल पहले ही शादी हुई थी।