{"_id":"593802994f1c1b29458b4578","slug":"61496842905-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर/जलालाबाद (शाहजहांपुर)।
थाना क्षेत्र के गांव कुआं डांडा में बुधवार को मां की डांट से नाराज एक किशोरी कमरे में फांसी पर लटक गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, क्षेत्र के गांव नगरिया भूड़ में मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ का गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर अंगौछा के सहारे फंदे पर झूलता मिला। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव कुआं डांडा निवासी शिवकुमार की 16 वर्षीय पुत्री गंगा देवी उर्फ ननूका पुणे बुधवार को घर पर अकेली थी। दोपहर लगभग एक बजे उसने घर के अंदर कमरे में पड़ी धन्नी में कपड़े का फंदा डालकर फांसी लगा ली। परिजनों के घर लौटने पर कमरे में गंगा देवी का शव लटकते देख चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में उसका शव उतारा गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पहले कोई सूचना नहीं मिली अब वह जानकारी करवा रहे हैं।
इधर, जलालाबाद के गांव नगररिया भूड़ निवासी 55 वर्षीय जगदीश पुत्र तौलेराम बुधवार दोपहर लगभग एक बजे घर से बिना बताए बाहर निकल गए और गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अपने खेत में पहुंचे। यहां उन्होंने अंगौछे से गले में फांसी का फंदा कसा और शहतूत के पेड़ पर लटक गए। दोपहर बाद लगभग तीन बजे गांव के कुछ लोग उधर से गुजरे तो जगदीश को फांसी के फंदे पर झूलते पाया। मामले की जानकारी गांव पहुंचकर घर वालों को दी। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बेटे हरिओम की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक का एक बेटा हरिओम शादीशुदा है और एक बेटी सीमा की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अभी छोटी हैं, इनमें मंजू बारह वर्ष की और छोटी बेटी दस वर्ष की है। घटना के बाद पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर वालों के मुताबिक वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वहीं इंस्पेक्टर केके चौधरी ने भी बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था।