फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   60 lots before the procession bond punctual Honor

लाट साहब जुलूस से पहले 60 मुचलका पाबंद

Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
होली त्योहार पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक कोतवाली पुलिस ने गड़बड़ी की आशंका वाले लोगाें को पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चौक कोतवाली पुलिस ने मजिस्ट्रेट को भेजी छह चालानी रिपोर्ट में 60 लोगों को मुचलके की कार्रवाई से पाबंद किया है।विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक निपट जाने के बाद पुलिस के सामने अब होली त्योहार पर सुरक्षा की दृष्टि से कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है। पुलिस इस बार होली पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस को पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा संवेदनशील मान रही है और इसी लिहाज से एसपी केबी सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में गड़बड़ी की आशंका वालों को चिन्हित कर उन्हें मुचलका में पाबंद किए जाने के निर्देश दे रखे हैं। वैसे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई कार्रवाई में पुलिस ने ज्यादातर अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हे जेल भेजा, लेकिन अभी भी कुछ अपराधी पुलिस की नजर से बचे हुए हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। होली का त्योहार और लाट साहब का जुलूस शांतिपूर्वक निपट जाए, इसलिए चौक कोतवाली ने कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट को भेजी गई छह चालानी रिपोर्ट में 60 लोगों पर मुचलके की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed