फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6 december

छह दिसंबर: शौर्य-काला दिवस के रूप में मनाया

Sun, 07 Dec 2014 12:51 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 07 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
6 december
अयोध्या का विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी को हिंदुओं ने शौर्य दिवस और मुस्लिम संगठनों ने काला दिवस के रूप में मनाया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने की मांग दोहराई। मस्जिदों में काले झंडे लगाए गए और धार्मिक शिक्षण संस्थाएं बंद रखी गईं। वहीं, हिंदू संगठनों ने शहर में केसरिया झंडे लगाकर और मंदिरों में शंख-घंटे-घड़ियाल बजाकर खुशियां मनाईं। सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन

पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी और गुलाम गौस खां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम डीएम कंपाउंड स्थित मस्जिद पर एकत्र हुए और उन्होंने वहां विशेष नमाज अदा की। इसके बाद सभी शांतिपूर्वक कलक्ट्रेट की ओर चल पड़े। कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने डीएम से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बाबरी मस्जिद का उल्लेख करते हुए अयोध्या में उसका पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम मौजूद रहे। इसके अलावा वंचित समाज पार्टी ने बैठक कर अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराने बात उठाई। वहीं, आल इंडिया जमात रजा-ए-मुस्तफा ने भी मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। इन बैठकों में डॉ. मुश्ताक इदरीशी, फैयाज खां, राशिद खां, साजिद शाह, मुश्तफा शाख, सैयद शबाब अहमद नूरी, हाफिज फिरासतुल्ला खां, ताहर खां, अब्दुल लतीफ, जान मोहम्मद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन



हिंदुओं ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए ऋषि आश्रम, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, रामबाग मंदिर में शंख-घंटे-घड़ियाल बजाए और गोष्ठी कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। चौक क्षेत्र में काफी तादाद में केसरिया झंडे भी लगाए गए। जगह-जगह हवन-पूजन कर मिष्ठान भी बांटा गया। शौर्य दिवस मनाने वाले संगठनों में प्रमुख रूप से बजरंग दल, शिवसेना, विहिप, हिंदू जागरण मंच शामिल रहे। विभिन्न आयोजनों में अनुज कुमार सिंह, राजेश अवस्थी, शशिबिंदु सिंह, अजय वर्मा, जेडी मिश्रा, रामसागर अवस्थी, अजय अग्निहोत्री, लाल बहादुर प्रजापति, वीरेंद्र गुप्ता, दिनेश, राहुल, सुरेश सिंह राठौर, मुन्नी देवी वर्मा, विपिन दीक्षित, अनिल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के बंडा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन करते हुए शौर्य दिवस मनाया।
विहिप के प्रांत मंत्री राजीव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता तब तक हिंदू चैन से नहीं बैठेंगे। बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए गांव-गांव में संगठन को खड़ा करना होगा। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष रामऔतार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड गौरक्षा प्रमुख नीरज कश्यप, केके गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, दिनेश अवस्थी, वेदप्रकाश वाजपेयी, रमाकांत शुक्ला, पुनीत तिवारी, मिथुन मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।




विहिप ने शौर्य दिवस मनाया
तिलहर। हिंदू संगठनों ने अयोध्या प्रकरण की 23वीं बरसी को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटा घड़ियाल शंख बजाकर हर्ष जताया और मिठाई बांटी। इस मौके पर विहिप के प्रखंड मंत्री मनोज कुमार शर्मा, बजरंग दल के विभाग संयोजक राम कुमार सिंह, विभाग संयोजक राजकुमार सिंह, नगर संयोजक मान सिंह, सह संयोजक आशीष शर्मा, उदय वीर, धीरज सिंह यादव, अंकित सक्सेना, बल राम शर्मा, उधनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed