फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   उड़न दस्ता टीम ने पकड़ी बारह पेटी शराब

उड़न दस्ता टीम ने पकड़ी बारह पेटी शराब

Sun, 31 Mar 2019 10:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
उड़न दस्ता टीम ने पकड़ी बारह पेटी शराब
खुटार (शाहजहांपुर)। आचार संहिता का पालन कराने के लिए गठित उड़न दस्ता टीम ने रविवार को एक वाहन से 12 पेटी शराब बरामद की है। वाहन चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति शराब के बारे में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

उड़न दस्ता द्वितीय टीम रविवार को बंडा खुटार मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। टीम प्रभारी रमाकांत सक्सेना ने बताया कि गांव बिजौरा बिजौरिया के पास चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी रोककर तलाशी ली गई तो उसमें विंडीज मार्का देशी शराब की 12 पेटी रखी मिली। बोलेरो चालक बंडा के गांव भावरखेड़ा निवासी रामबहादुर और उसका साथी बंडा के ही देवकली का भारत सिंह शराब ले जाने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। बोलेरो को पुलिस ने सीज कर दिया गया। बोलेरो के चालक और उसमें सवार भारत सिंह को पुलिस को सौंप दिया गया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed