फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गोहत्या में पकड़े गए छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

गोहत्या में पकड़े गए छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 16 Dec 2018 07:23 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
गोहत्या में पकड़े गए छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
गोहत्या के छह आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन


शाहजहांपुर। गोहत्या के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 20 अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए छह लोगों पर चौक कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सभी आरोपी अभी जेल में हैं।

चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि मोहल्ला वर्कजई निवासी मोहम्मद फूल उर्फ फूल कुरैशी गैंग लीडर है और यह अपने साथियों ककरा निवासी मुन्ना उर्फ अजीम, हयातपुरा निवासी अनीस अहमद, मोहल्ला बंगश निवासी राजा, मोहल्ला खलीलगर्वी निवासी मोहम्मद शाकिर, चमकनी करबला निवासी मोहम्मद उमर के साथ मिलकर अवैध रूप से गोहत्या करने का काम काफी समय से कर रहे थे। 20 अक्तूबर को पुलिस टीम ने मोहल्ला हयातपुरा में प्राथमिक विद्यालय के पीछे पशु काटे जाने की सूचना पर छापामारी की तो इन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन इन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया गया। मौके से पुलिस टीम को डेढ़ क्विंटल मांस व मांस काटने के औजार व एक ई-रिक्शा मिला था। चूंकि यह लोग शातिर किस्म के हैं, इसलिए इन लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारियों के पास संस्तुति के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट की अनुशंसा के बाद इन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा कायम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed