फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल

रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल

Tue, 19 Feb 2019 06:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल
शाहजहांपुर/सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के गांव पंथी में कुछ लोगों ने एक युवक को रंजिशन गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के पास मामले की तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पंथी निवासी 38 वर्षीय सालिगराम पुत्र केदार ने बताया कि वह मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत पर जानवरों के लिए भूसा भरने गया था। आरोप है कि इसी बीच गांव के दो लोग आ गए और उन लोगों ने रंजिशन गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे छर्रे उसके माथे पर लगे, जिससे वह घायल हो गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार व गांव के अन्य लोग आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सेहरामऊ थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें यूपी 100 पुलिस के जरिये मामले की सूचना मिली है। दरोगा को अस्पताल भेजा था। सालिगराम के माथे पर खरोंच के निशान हैं, गोली नहीं लगी है। डॉक्टर ने कहा है कि एक्स-रे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है, यदि तहरीर मिलेगी तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed