फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किराना व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

किराना व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 23 Sep 2017 06:15 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
किराना व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला वर्कजई में शुक्रवार देर रात किराना व्यापारी के बेटे ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और इंस्पेक्टर राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को मौके से तमंचा और एक खोखा कारतूस मिला है।
विज्ञापन

मोहल्ला वर्कजई निवासी किराना व्यापार महेश गुप्ता का 25 वर्षीय बेटा गौरव गुप्ता शुक्रवार देर रात अपने साथियों के साथ मिलकर घर लौटा और जीने के रास्ते छत पर पहुंच गया। यहां उसने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान हो वहीं गिर गया। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो उसकी सांसें थम चुकीं थी। मौके पर ढेर सारा खून पड़ा था। यह देखकर घर वाले रोने-बिलखने लगे। जानकारी मिलते ही मोहल्ले के तमाम लोग भी पहुंच गए। परिजनाें को सांत्वना देकर शांत किया। बाद में सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा, इंस्पेक्टर राजेश सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसे पिता ने अलग किराने की दुकान खुलवा दी थी। इन दिनों दुकान में बिक्री कम हो रही थी। इसी को लेकर वह तीन-चार दिन से तनाव में था। इसी से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया है कि दो-तीन दिन से गौरव मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed