{"_id":"59bb58294f1c1b1c688b4aeb","slug":"51505450025-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही का पिस्टल निकालने पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही का पिस्टल निकालने पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बिजली कटौती के विरोध में जाम लगा रहे नागरिकों के बीच में शामिल एक शख्स ने सिपाही का पिस्टल निकाल लिया, इस पर भड़की पुलिस ने लाठी चार्ज कर सभी को खदेड़ दिया। पिस्टल निकालने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे कांशीराम कालोनी, बालातिराही, जियाखेल मोहल्ले के लोग गर्रापुल पर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर चौक कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी कि इसी बीच एक युवक ने सिपाही यश कुमार का पिस्टल खीच लिया। इस पर पुलिस भड़क गई और भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई और पिटाई के डर से लोग भाग गए। पुलिस पिस्टल खींचने वाले को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक को छुड़वाने के लिए पुलिस के पास सिफारिशें पहुंचने लगीं लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही थी।