{"_id":"596f69d14f1c1b0c3c8b46cb","slug":"51500473809-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान से 15 लाख की संपति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल दुकान से 15 लाख की संपति चोरी
Updated Wed, 19 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। दुकान के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल और रिचार्ज सहित 15 लाख रुपये की संपत्ति चुराकर ले गए। इसकी रिपोर्ट दर्जकरा दी गई है।
नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी नीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुवायां में बस स्टैंड के पास उनकी रामजी मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। उनके पास दो मोबाइल कंपनियों की एजेंसी है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह उनके पिता रामकुमार और दुकान पर मिस्त्री का काम करने वाले गांव मजीदापुर निवासी अमित दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान के ताले टूटे पड़े मिले। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचा।
शटर उठाने पर दुकान में रखी तीन हजार की नकदी, 20 हजार के रिचार्ज कूपन, तमाम नए मोबाइल सहित लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति गायब मिली। नीतेश ने बताया कि दुकान में सीसटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन शार्ट सर्किट के डर से वह रोजाना घर जाते समय कैमरे बंद कर देता है। नीतेश ने बैंक से दुकान की 15 लाख रुपये की लिमिट बनवा रखी है। दुकान का बीमा भी है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। नीतेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना पूरी तरह संदिग्ध है, फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।