फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50thousand rupee theft

जेबकतरों ने ठेकेदार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए 

Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
Updated Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
50thousand rupee theft
जेबकतरों ने ठेकेदार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए
टेंपो में सवार जेबकतरों ने बुधवार को मजदूरों का हिसाब करने जा रहे ठेकदार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी निवासी नवी हसन लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में मकान बनवाने की ठेकेदारी करते हैैं। शाम करीब चार बजे  नवी हसन सिटी पार्क जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास एक टेंपो में सवार हुए थे। इसी बीच उनके पास दो युवक आकर बैठ गए। दोनों युवक कचहरी के पास टेंपो रुकवा कर उतर गए। दोनों के उतरते ही नबी हसन अपनी जेब देखी तो उसमें से रुपये गायब थे और जेब कटी हुई थी। नबी हसन ने टेंपो से उतरकर दोनों युवकों का पीछा किया, लेकिन दोनों युवक गच्चा देकर फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी दोनों जेब कतरों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। नवी हसन की तहरीर पर पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed