{"_id":"58b073c74f1c1b701cb25029","slug":"50-thousand-robbed-the-passengers-of-the-bus-jhrkhuranon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में जहरखुरानों ने यात्री से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में जहरखुरानों ने यात्री से 50 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से परिवहन निगम की डीलक्स बस से लड़की की बारात में शामिल होने आ रहे एक यात्री को नशीला पदार्थ सूंघाकर 50 हजार रुपये नगद व सामान लूटने की घटना हुई है। बेहोश हालत में हाइवे पर पड़े यात्री को किसी राहगीर ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिवारजन उसे होश आने पर अपने साथ ले गए। दिल्ली के मुस्तफाबाद भजनपुरा निवासी 48 वर्षीय यामीन पुत्र इस्लामुद्दीन दिल्ली में ही कुक (खाना बनाने ) का काम करते हैं। यामीन के रिश्तेदार दिल्ली के इनाम बिहार निवासी नादर खान की बेटी का विवाह 25 फरवरी को बरेली में होना हैै। उसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यामीन बृहस्पतिवार को रात 11 बजे दिल्ली के आनंद बिहार से परिवहन निगम की डीलक्स बस से बरेली को रवाना हुए। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह बेहोश अवस्था में तिलहर के हाइवे पर पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें तिलहर अस्पताल लाकर छोड़ दिया।
तिलहर सीएचसी में उपचार शुरू होने पर दोपहर करीब 12 बजे मामूली रूप से होश में आने पर उन्होंने मेडिकल टीम को अपना नाम व पता बताया। उनकी पैंट की जेब में मिली एक छोटी डायरी मे लिखे मोबाइल नंबर पर डायल कर अस्पतालवालों ने उनके परिवारजनों को सूचना दी। सूचना पर दिल्ली से दो दिन पहले ही बरेली पहुंच चुके उनके करीबी रिश्तेदार नादर खान अपराह्न करीब दो बजे यहां अस्पताल पहुंचे। तब तक यामीन को होश आ चुका था। उन्होंने व नादर खान ने बताया कि उनके पास 50 हजार रुपये नगद और सामान सहित एक स्टील अलमारी भी थी जो यामीन ने बस पर लादी थी। अलमारी बस पर ही लदी चली गई है। घटना के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है तथा बस के बारे मे भी दिल्ली परिवहन निगम को सूचित किया है।
बरेली के बजाय तिलहर में उतारा
दिल्ली से बरेली के लिए टिकट लेकर बैठे यामीन को बरेली उतरना था लेकिन बेहोश होने के कारण चालक व परिचालक ने भी यामीन पर गौर नहीं किया। बाद में चालक परिचालक उसे हाइवे पर एक निर्जन स्थान पर छोड़ गए।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं
बस यात्री यामीन के साथ हुई जहरखुरानी व लूट के बाद परिवहन निगम के बस स्टाफ गैरजिम्मेदाराना हरकत की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। करीब दो माह पहले परिवहन निगम की बस में जहरखुरानी के शिकार एक यात्री को बस चालक व परिचालक हाइवे पर छोड़कर निकल गये थे। बाद में तिलहर में इलाज होने पर होश में आने पर परिवारवाले उसे साथ ले गये थे। उसके पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।