फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   42 quintals restricted Two arrested with meat

42 क्विंटल प्रतिबंधित  मांस के साथ दो धरे

Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नेशनल हाईवे पर एक डीसीएम गाड़ी में 42 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। 

सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे से एक डीसीएम प्रतिबंधित मांस को लेकर गुजरने वाली है। पुलिस टीम ने टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी करके डीसीएम में सवार दो व्यक्तियाें को दबोच लिया गया। पकड़े गए तस्कर मुजाहिद निवासी सलावत नगर गंगावली थाना वीवी नगर जनपद बुलंदशहर और दूसरे ने जावेद निवासी ग्राम जसराना थाना कोतवाली, बागपत बताया। दोनों ने बताया कि वह यह मांस मेरठ से लखनऊ ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद मांस को दफन कर दिया। डीसीएम को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed