फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   यात्रियों से की अभद्रता, तीन परिचालकों पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना

यात्रियों से की अभद्रता, तीन परिचालकों पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना

Mon, 06 May 2019 07:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों से की अभद्रता, तीन परिचालकों पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना
शाहजहांपुर। यात्रियों से अभद्रता करने पर रोडवेज के तीन परिचालकों पर एआरएम ने सौ-सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक यात्री ने अभद्रता की शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर की थी। उसके बाद एआरएम ने कार्रवाई की। उन्होंने यात्रियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता न करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की बस संख्या यूपी-30 एटी 8626 शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। तिलहर पहुंचने पर वहीं के निवासी निर्भय गंगवार भी बरेली जाने के लिए बस में बैठ गए। परिचालक योगेंद्रपाल ने टिकट के रुपये मांगे तो निर्भय ने एमएसटी दिखा दी। परिचालक ने एमएसटी को दरकिनार कर फिर किराये के पैसे मांगे। विरोध करने पर परिचालक ने अभद्रता की। घटना के बाद पीड़ित निर्भय ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। एआरएम ने कार्रवाई करते हुए परिचालक पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही यात्रियों के साथ मधुर संबंध रखने की हिदायत दी। खुटार के गांव नगरा निवासी निवासी विवेक कुमार ने भी गोला डिपो के परिचालक पर और शाहजहांपुर निवासी दिव्यांग हितेश कुमार ने भी शाहजहांपुर डिपो की बस के परिचालक पर अभद्रता का आरोप लगाया। इन परिचालकों पर भी सौ-सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


बस के चालक और परिचालक को यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार रखने के निर्देश हैं, उन्हें किसी भी यात्रियों से अभद्रता करने का कोई औचित्य नहीं है। अभद्रता की शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों पर अर्थदंड लगाया जाएगा ताकि दोबारा किसी यात्री से अभद्रता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed