फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप

Mon, 18 Mar 2019 07:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप
शाहजहांपुर। थाना रोजा के गांव महेशपुरवा निवासी 35 वर्षीय सुखविंदर की रविवार दोपहर खेत से लौटने के बाद घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने कुछ लोगों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। सोमवार शव का पोस्टमार्टम कराए जाने पर उसकी मौत बीमारी से बताई गई है।
विज्ञापन

गांव महेशपुरवा निवासी मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई सुखविंदर रविवार दोपहर खेत पर गया था। आरोप है कि वहां से लौटते समय रास्ते में रंजिशन गांव के ही चार लोग मिल गए और भाई को जहरीला पदार्थ खिला दिया। लडख़ड़ाते कदमों से घर पहुंचे भाई ने मुझे जानकारी दी। धर्मेंद्र ने बताया कि वह डॉक्टर के पास भाई को ले जाने की व्यवस्था करता, इससे पहले भाई ने घर में ही दम तोड़ दिया। देर शाम उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी मौत बीमारी से बताई गई। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक उसके फेफड़े खराब हो गए थे। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोहर सिंह चौहान ने बताया कि सुखविंदर दुपला-पतला और काफी समय से बीमार था, इसलिए उसकी बीमारी से मौत हुई है। यदि तहरीर मिलेगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। की शादी हुई थी लेकिन शादी से कुछ दिन बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। घर में दो भाई ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed