फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गन्ने के खेत में पटाखा फटने से किशोर घायल

गन्ने के खेत में पटाखा फटने से किशोर घायल

Tue, 19 Feb 2019 06:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में पटाखा फटने से किशोर घायल
खुदागंज। क्षेत्र के गांव अकबरपुर में गन्ने के खेत में जानवर भगाने के लिए रखा गया पटाखा फटने से किशोर घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। हालांकि, किशोर के परिवार वालों ने कोई सूचना थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर के अजय कुमार शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दीपक शर्मा लाला हरीराम इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार सुबह दीपक खेत में गन्ना काट रहा था। इसी दौरान खेत में रखा गया पटाखा फट गया। दीपक इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। धमाका होने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी पहुंचे। परिवार वालों ने दीपक को निजी अस्पताल पहुंचाया। गांव वालों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता लगा कि खेतों में जानवारों को घुसने से रोकने के लिए ग्रामीण गंधक-पोटाश के बने पटाखे रखते हैं। इसी तरह के पटाखे पर पैर पड़ने से पटाखा फट गया। एसओ हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि जानवर भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पटाखा फटा था। परिवार वालों ने कोई सूचना नहीं दी है। फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed