फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कंटेनर-बस में भिडंत, कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत

कंटेनर-बस में भिडंत, कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत

Fri, 05 Oct 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर-बस में भिडंत, कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह कंटेनर और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में गंभीर लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार सुबह फर्रुखाबाद की ओर से यात्रियों को लेकर आ रही थी। बस में करीब 32 यात्री सवार थे। बस सुबह लगभग पांच बजे अल्हागंज क्षेत्र में हुल्लापुर चौराहे के पास पहुंची तभी हरदोई की ओर से आ रहे कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव ग्वालारोधी निवासी कृषि विभाग में तकनीकी सहायक 58 वर्षीय ब्रह्मदेव शर्मा, सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव जगदेई निवासी 19 वर्षीय रोहित पुत्र सुधीर, लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव काकोरी निवासी 28 वर्षीय अलकित, फिरोजाबाद निवासी 45 वर्षीय प्रदीप कुमार, लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कौडेरी निवासी 24 वर्षीय रवि कुमार, सुजावलपुर निवासी 34 वर्षीय सफरूद्दीन, कांठ के गांव उमरा निवासी 30 वर्षीय पप्पू समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया। घटना के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कृषि विभाग के तकनीकी सहायक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के व घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों में प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुई थी लखीमपुर खीरी में पोस्टिंग
मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले ब्रह्मदेव शर्मा की पोिस्टिंग डेढ़ वर्ष पूर्व लखीमपुर खीरी में हुई थी। उनकी ससुराल विजयनगर गाजियाबाद में है, वहीं पर बेटा नवीन कुमार प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। ब्रह्मदेव की पत्नी मंजू शर्मा इन दिनों हाथरस के थाना सैफऊ कस्बा में रहती हैं। वह शुक्रवार को पत्नी से मिलकर ड्यूटी पर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस और कंटेनर की टक्कर में कृषि विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं, कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक फरार है।
मुदस्सिर हुसैन, कार्यवाहक थानाध्यक्ष अल्हागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed