{"_id":"596b62994f1c1b504f8b4c32","slug":"41500209817-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक की जहर पिलाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस चालक की जहर पिलाकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी एंबुलेंस चालक की जहरीला पदार्थ खाने से शनिवार देर रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वार्ड ब्याय पर जहर पिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी शरद दीक्षित ने बताया कि उसकेे छोटे भाई 25 वर्षीय सूरज दीक्षित ने दुर्गा टाकीज के पीछे रहने वाले वार्ड व्याय शबाब अली से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे, जिसे उसने मय ब्याज के अदा कर दिए। इसके बाद भी शबाब अली भाई से रुपये मांग रहा था। इस पर भाई ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर वह उससे रंजिश मानने लगा। पीड़ित ने बताया कि शनिवार शाम शबाब अपने साथ सूरज को बुलाकर ले गया। शाम सात बजे वह लड़खड़ाते कदमों से घर पहुंचा और उल्टियां करने लगा। जब छोटेे भाई आलोक ने शबाब से मोबाइल पर इस संबंध में बात की, तो वह गालियां देने लगा। वह भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां भी शबाब मिल गया। आरोप लगाया कि उसने डॉक्टर की बिना राय के भाई की नाक में नली डाल दी और दो इंजेक्शन लगा दिए। इसके बाद भाई की मौत हो गई। घटना के बाद घरवालों ने शबाब पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। पुलिस ने शरद की ओर से शबाब अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी मोना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। वह एंबुलेंस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।