फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पंप के दूसरे सेल्समैन की मुखबिरी पर हुई थी लूट

पंप के दूसरे सेल्समैन की मुखबिरी पर हुई थी लूट

Sat, 15 Jul 2017 07:02 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
पंप के दूसरे सेल्समैन की मुखबिरी पर हुई थी लूट
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 1.37 लाख की लूट पंप के ही दूसरे सेल्समैन और लुटरों की मिलीभगत से हुई थी। लूट की रकम के एवज में बदमाशों के साथी सेल्समैन को 25 हजार रुपये मिलने थे। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक, लूटी गई रकम बरामद कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। खुलासा रविवार को जिला मुख्यालय पर एसपी करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खुटार पुवायां मार्ग पर गांव लक्ष्मीपुर स्थित अंकित फिलिंग स्टेशन का सेल्समैन सुनील कुमार 13 जुलाई को पंप से तेल बिक्री के 1.37 लाख रुपये लेकर रामपुर कलां बैंक में जमा करने जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनील की साइकिल गिराकर उससे रुपयों भरा थैला लूट लिया था। एसपी केबी सिंह ने लूट के मामले को गंभीरता से लेते हुए 14 जुलाई को मौके पर पहुंचकर पूछताछ करने के साथ ही खुटार थाने में एसओ, क्राइम ब्रांच प्रभारी आदि को कड़ी फटकार लगाते हुए लूट का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसपी ने पूर्व में खुटार में तैनात रहे एसओ इफ्तेखार अहमद सहित कई पुलिसकर्मियों को अलग से लूट का खुलासा करने के लिए जुटाया था।
विज्ञापन

पंप पर काम करने वाले एक खीरी के गांव पड़सर के एक अन्य सेल्समैन को शक के आधार पर उठाकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया। सेल्समैन की जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव पड़सर से दो और खुटार से एक युवक को उठाया। पूछताछ में लूट कांड का खुलासा हो गया और लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ ही एक लाख रुपये भी बरामद होने की जानकारी है। हालांकि एसओ इंद्रकुमार अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि पूछताछ चल रही है, रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार रुपये के लालच में की मुखबिरी
खुटार। पुलिस सूत्रों की मानें तो लूटकांड में पंप के सेल्समैन की मुखबिरी के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि पंप पर कार्यरत गांव पड़सर के सेल्समैन को उसके ही गांव के दो लोगों ने लूट में शामिल होने के लिए राजी किया था। सेल्समैन को रुपये ले जाने की सटीक जानकारी देनी थी, इसके एवज में उसे 25 हजार रुपये दिया जाना तय था। सुनील रोजाना रुपये जमा करने बैंक जाता था। लूट के लिए 13 जुलाई का दिन तय कर लिया गया। सुनील जैसे ही पंप से चला, बदमाशों के साथी सेल्समैन ने इसकी जानकारी साथियों को दे दी। इसके बाद दो बदमाशों ने लूट को अंजाम दे डाला।
लूट के बाद पूछताछ में सुनील ने पुलिस को बताया था कि उसने लूटेरों की बाइक ठीक से नहीं देखी है, लेकिन बदमाशों के साथी सेल्समैन ने बाइक के बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि दो लोग सुनील के जाने से पहले बाइक से पंप के पास खड़े थे। इससे पुलिस का शक सुनील केे साथी सेल्समैन पर जा टिका। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल में अंतिम कॉल जिस नंबर पर की गई थी। लूट के समय उसकी लोके शन घटना स्थल पर पाए जाने से स्थिति काफी हद तक साफ हो गई। इसके बाद शुक्रवार रात धरपकड़ कर सेल्समैन के साथ ही पड़सर से दो और खुटार से एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में लूट का राज खुल गया। बाइक के साथ ही लूट की रकम भी बरामद हो गई।

कई और लूट भी कबूली
खुटार। पकड़े गए बदमाशों ने कई और लूटों में हाथ होना स्वीकार किया है। बदमाशों से पूछताछ के बाद बंडा के गांव खखरा से भी दो युवकों को पकड़कर थाने लाया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने बताया कि वह काफी समय से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed