फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   38 years later, was caught Htyaropi

38 साल बाद पकड़ा गया हत्यारोपी

Fri, 14 Aug 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 14 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
38 years later, was caught Htyaropi
गढ़िया रंगीन/ तिलहर। 38 साल पहले हुई एक हत्या का आरोपी आखिरकार गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। आरोपी वेदराम ने जब हत्या की थी तब उसकी उम्र महज 22 साल थी। अब 60 साल की उम्र में वह पकड़ा गया। इतने सालों तक वह पुलिस को चकमा देकर बचता रहा। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के उमरसड़िया गांव में 1977 में हुई वारदात के बाद से वेदराम फरार हो गया था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसपर उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा थाने में भी लूट, हत्या, डकैती और राहजनी के कई मामले दर्ज हैं। वहां की पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करने के साथ ही ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

क्राइम रिकार्ड के हवाले से गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि उमरसरिया गांव में वर्ष 1977 में रक्षपाल यादव की दिनदहाड़े नृशंस हत्या की गई थी। हत्यारे ने उन्हें मारने के बाद उनकी मूंछें तक नोंच डाली थीं। शव का पेट भी फाड़ डाला था। उस घटना ने तब लोगों को दहला दिया था। पुलिस ने बताया कि यहां इसकी खेतीबाड़ी है और वह पट्टे पर खेती कराता भी है। छुप-छुपाकर साल-दो साल में पट्टेदार से यहां रुपये लेने आया करता था। बुधवार रात भी गांव आया हुआ था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुखबिर से यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची तो पता चला कि थोड़ी देर पहले ही वह निकल चुका है। तत्काल पुलिस टीम गांव से मुख्य सड़क को जाने वाले मार्ग पर बढ़ी। रास्ते में उमरसड़ के पास सड़क पर वेदराम को टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed