फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, तीन घायल

हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 23 Mar 2019 11:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, तीन घायल
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शहर के सदर कोतवाली के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी वीरेंद्र सक्सेना का 22 वर्षीय पुत्र ओशो सक्सेना मोहल्ले के ही दोस्त हम उम्र गौरव श्रीवास्तव और हनी के साथ बाइक से शुक्रवार शाम गौरव की दादी के घर सल्लिया जा रहे थे। बाइक रोजा में जमुका तिराहा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक वाले ने टक्कर मार दी। इससे ओशो और उसके दोनों साथी घायल हो गए, वहीं दूसरी बाइक वाले अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। तीनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख परिजन ओशो को बरेली ले जा रहे थे, देर शाम उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ओशो दो भाइयों व एक बहन में बड़ा था और दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। घटना के बाद से मृतक की मां रानी, पिता और भाई अंशू व बहन अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इधर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी मुकेश मौर्या की पत्नी 40 वर्षीय संतोष की हरदोई शाहाबाद क्षेत्र के गांव मियांपुर के पास शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में मौत हो गई। वह अपने देवर दिनेश कुमार के साथ बाइक से हरदोई जेल में बंद अपने भाई अवधेश की मिलाई करके लौट रहीं थीं। मियांपुर के पास पीछे से बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका देवर घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महिला संतोष के एक 13 वर्षीय बेटी अनिष्का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed