फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   26 hours later the deal was agreed after suffering

26 घंटे बाद बाद पीड़ित समझौते पर हुए राजी

Mon, 15 Jun 2015 11:08 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
दो वकीलों सहित तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला और उसका पति 26 घंटे तक थाने में चली कशमकश के बीच राजीनामा करने के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्षों ने वार्ता के बाद पुलिस को राजीनामा का पत्र दे दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ शनिवार की शाम रोजा थाना क्षेत्र के बरनई मार्ग पर एक राइस मिल के समीप दो वकीलों सहित तीन लोगों के विरुद्ध गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस ने मामले को फर्जी बताते हुए आरोपी वकीलों को रविवार की सुबह थाने में तलब किया था। मौके पर जाकर पुलिस ने जांच की थी तो घटना स्थल पर टूटी चूडिय़ां मिली थीं। इससे पीड़िता के आरोपों को बल मिल रहा था। इस मामले में सीओ सदर अनुराग दर्शन ने भी पीड़िता के बयान लिए थे और मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्षों को आमने सामने कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी वकीलों और महिला तथा उसके पति के बीच रविवार रात करीब दो घंटे तक वार्ता हुई। इस पर दोनों पक्षों में अर्थलाभ को लेकर सहमति बन गई और पीड़ितों ने अपनी शिकायत को वापस ले लिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को इस मामले में राजीनामा देकर चले गए। इस पूरे प्रकरण में सवाल यह है कि जब मामला पूरी तरह से फर्जी था तो पुलिस ने कथित पीड़ितों के खिलाफ  झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कार्रवाई क्यों नहीं की और मामले को निपटाने का प्रयास क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वकीलों के उत्पीड़न से
पलायन कर गए थे दंपति
शनिवार की शाम दो वकीलों सहित तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाले दंपति का सच क्या था, टटोलने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी वकीलों ने कभी पीड़ित पक्ष के विरोधियों की वकालत की थी और पीड़ित पक्ष को उत्पीड़ित किया था। इससे पीड़ित पक्ष पिछले कई दिनों से आहत थे और मौके की फिराक में थे। गांव से पलायन भी कर गए थे। इसी का फायदा पुलिस विभाग के एक सिपाही ने लिया और अपने धुर विरोधी वकीलों के खिलाफ महिला को उकसाकर थाने भेज दिया।



वकीलों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला और आरोपियों के बीच समझौता हो गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत भी वापस ले ली है। समझौता होने के कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
-आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed