{"_id":"6ab15acd3ff9a4fc900783d8","slug":"three-arrested-from-ahmedabad-in-cyber-fraud-case-links-traced-to-the-us-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-155892-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: साइबर ठगी के मामले में अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार, अमेरिका से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: साइबर ठगी के मामले में अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार, अमेरिका से जुड़े तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मोबाइल हैक कर खातों से रकम निकालने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से तीन आरोपियों मोहम्मद इस्माइल अंसारी, शेख मोहम्मद नूरेन और तारिक अहमद को गिरफ्तार किया है। इनके तार अमेरिका से जुड़े मिले हैं। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपी इस्माइल अंसारी आईडीबीआई बैंक का अनुबंध कर्मचारी है। उसने साइबर धोखाधड़ी की रकम स्थानांतरित करने के लिए क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए थे।
विकास कुमार की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्हें एसएमएस से एपीके लिंक भेजकर 6,57,715 रुपये की ठगी की गई थी। जांच में 6.57 लाख रुपये में से चार लाख रुपये क्रेडिट कार्डों में भेजे जाने का पता चला। पुलिस ने 11 क्रेडिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अमेरिका स्थित नेटवर्क संचालकों की भूमिका की जांच जारी है।