{"_id":"5ccf3229bdec2207186a4cd5","slug":"21557082665-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 23 पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 23 पशु बरामद
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार रात वध को ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में सवार तस्कर मौका पाकर भाग निकले। तलाशी लेने पर ट्रक में 23 गोवंशीय पशु मिले। इनमें आठ पशुओं की मौत हो चुकी थी। बरामद पशुओं को पुलिस ने सुपुर्दगी में दे दिया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
निगोही थाने की टिकरी चौकी इंचार्ज सुनील त्रिपाठी शनिवार रात गांव बलेली के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शाहजहांपुर की ओर से आते ट्रक को देख पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए उसे करीब एक किलोमीटर आगे ट्रक रोक लिया। इसके बाद ट्रक में बैठे तस्कर और चालक भाग निकले। ट्रक को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें आठ मृत और 15 जीवित गोवंशीय पशु बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि ट्रक शाहजहांपुर से रामपुर की ओर जा रहा था। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक के नंबर के जरिए पुलिस पशु तस्करों को ट्रेस करने में लगी है। मृत पशुओं के शव दफन करा दिए गए हैं।
पशु तस्करी के लिए बदनाम हैं कई इलाके
शाहजहांपुर। जिले में निगोही और पुवायां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कई मार्ग पशु तस्करी के लिए बदनाम हैं। निगोही से होते हुए पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद तक कई ऐसे मार्ग हैं जहां ट्रैफिक काफी कम होता है। पशु तस्करी के लिए इन मार्गों का इस्तेमाल किया जाता है। शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर पहले भी कई बार पशु तस्करी के बड़े मामले खुल चुके हैं।