फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, ओएचई लाइन पकड़ने की धमकी

मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, ओएचई लाइन पकड़ने की धमकी

Tue, 19 Feb 2019 12:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, ओएचई लाइन पकड़ने की धमकी
रोजा(शाहजहांपुर) मालगाड़ी के वैगन पर चढ़कर सोमवार शाम एक युवक ने रेलवे की ओवर हेड लाइन (ओएचई) पकड़ कर खुदकुशी कर धमकी दे डाली। इससे जंक्शन पर हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक समेत आरपीएफ और जीआरपी पोस्ट प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पावर केबिन में सूचना देकर ओएचई का शट डाउन लिया गया। बाद में किसी तरह से युवक को मालगाड़ी के वैगन से उतारा गया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक ओएचई लाइन ठप रहने से ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे लाइन नंबर तीन मेन अप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी। इस पर लोको पायलट एमके सिंह थे। मालगाड़ी की यहां से रवानगी की तैयारी थी। ग्रीन सिग्नल भी मिल गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने लोको पायलट को बताया कि मालगाड़ी के वैगन की छत पर कोई खड़ा है। लोको पायलट ने इस बारे में वॉकी टॉकी से पावर केबिन को सूचना दी। सूचना पर एरिया मैनेजर प्रभाष राघव, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रामऔतार मीणा, जीआरपी पोस्ट प्रभारी बलजीत यादव समेत यातायात निरीक्षक एसके यादव मौके पर पहुंच गए। युवक से नीचे उतरने को कहा गया। इस पर उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नहीं आए तो वह ओएचई लाइन पकड़ कर जान दे देगा। हालांकि, इससे पहले लाइन में सप्लाई ऑफ कर दी गई थी। किसी तरह से युवक को नीचे उतारा गया। उसने अपना नाम श्याम लाल शुक्ला पुत्र शशीकांत निवासी सुखलाल मार्ग मधुवन नगर थाना आलमबाग, लखनऊ बताया है। आरपीएफ और जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवक मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


त्रिवेणी और किसान एक्सप्रेस प्रभावित हुईं
रोजा। मालगाड़ी के वैगन पर युवक के चढ़ने की वजह से करीब 45 मिनट तक ओएचई लाइन में विद्युत सप्लाई ठप रही। इस दौरान अप त्रिवेणी और किसान एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। छह बजे के बाद लाइन चालू की जा सकी। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी के वैगन पर चढ़े युवक को नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक खुद को लखनऊ का रहने वाला बता रहा है। उसके बताए पते पर पड़ताल की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति की जानकारी भी की जा रही है।
-बलजीत यादव, जीआरपी पोस्ट प्रभारी-रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed